ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फ्लीट दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ट्रामा सेंटर पहुंचे और फ्लीट दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायल लोगों के मेडिकल चेकअप की विस्तृत जानकारी ली और होश में आ गये लोगों से वार्ता भी की। घायल लोगों ने घटना के बारे में मुख्यमंत्री को बताया।

ट्रामा सेंटर में डाक्टरों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहद घायल लोगों को विशेष ध्यान रखें। कोई चिकित्सकीय सुविधा की कमी न हो। हर स्थिति में प्रत्येक घायल व्यक्ति को सुरक्षित करना है। घायल को भरपूर सेवा देने का प्रयास हो।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम को अर्जुनगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फ्लीट में चल रहे वाहन अनियंत्रित हो कर आपस में टकरा गये थे। वाहनों के आपस में टकराने से सिपाहियों सहित कई घायल हो गये थे। समूचे घटना में ज्यादा घायल लोगों को सिविल अस्पताल से ट्रामा सेंटर भेजवाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *