ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसान सिंचाई की गतिविधियां करें स्थगित,अगले दो दिन में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है इस समय देश में कई मौसमी सिस्टम चल रहे हैं, जो आपस में इंटर कनेक्ट हो रहे हैं। इसके कारण जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। इसके चलते कल (शुक्रवार) से दो-तीन तारीख तक कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी, बारिश और मेघ गर्जन के साथ कहीं कहीं ओले पड़ने की भी संभावना प्रतीत हो रही है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि किसानों को सलाह दी जाती है कि वो अब सिंचाई की गतिविधियां स्थगित रखें, क्योंकि अगले दो दिन में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की पूरे उत्तर प्रदेश में होने की संभावना प्रतीत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *