ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डांट से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग लड़की कानपुर से बरामद

परिजनों की डांट से नाराज होकर करीब आठ दिन पूर्व घर से निकली नाबालिग लड़की को ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी टीम ने कानपुर से सकुशल ढूंढ लिया है। मंंगलवार को पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की 1 अप्रैल को अपने घर से बिना बताये निकल गई थी। जिसको परिजनों ने काफी तलाश किया। लड़की के ना मिलने पर परिजनों ने पुलिस चौकी ग्रीन फील्ड को लपाता होने की सूचना दी। थाना सुरजकुण्ड पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस ने सूत्रों व तकनीकी माध्यमों से पता लगाया कि लड़की के कानपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस कानपुर से लड़की को बरामद कर फरीदाबाद ले आई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह परिजनों के डांटने के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। मंगलवार को पुलिस ने लड़की काे उसके परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *