ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिंदी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

सहरसा, 23 अगस्त।सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में हिंदी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के द्वारा शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र 2022- 24 का ये विद्यार्थी महाविद्यालय में परास्नातक के प्रथम बैच के तौर पर याद किए जाएंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद यादव कर रहे थे जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानाचार्य प्रो डा अशोक कुमार सिंह मौजूद थे। मंच संचालन जिया कुमारी और छवि कुमारी ने किया ।प्रधानाचार्य प्रो अशोक कुमार सिंह, हिंदी के डॉ नरेंद्र प्रसाद यादव , डॉ अवधेश मिश्रा ,डॉ अनवर उल हक , डॉ सुभाष कुमार, डॉ कपिल देव पासवान, डॉ कुमारी सीमा , डॉ धर्मव्रत चौधरी, डॉ रामनरेश पासवान, डॉ आर्य सिंधु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।उसके बाद शिखा कुमारी, डेजी कुमारी और छवि कुमारी ने सम्मिलित रूप से स्वागत गान गया ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों पर हमें नाज है। आप लोग अपने जीवन में खूब आगे बढ़े और अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करें। आप लोग ही हमारी पूंजी हैं इसलिए आप लोग जीवन में जितना आगे बढ़ेंगे हमारी पूंजी उतनी ही बढ़ेगी ।डॉ नरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हम अपने छात्रों से बड़े खुश हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *