ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रूसी काला सागर बंदरगाह के पास विस्फोट और गोलीबारी

 रूस के ऑनलाइन समाचार आउटलेट एस्ट्रा ने शुक्रवार सुबह नोवोरोसिस्क के रूसी काला सागर बंदरगाह के पास विस्फोट और गोलीबारी की आवाज सुने जाने की खबर प्रसारित की है। एस्ट्रा ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में समुद्र की दिशा से आने वाली गोलियों की आवाज के साथ तट से कुछ दूर जहाजों की आवाजाही नजर आ रही है। यह काला सागर के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोवोरोसिस्क की आपातकालीन सेवाओं ने विस्फोटों की पुष्टि की है। इस संबंध में देश की सुरक्षा सेवाओं को सूचित किया गया है। एक अन्य मीडिया संस्थान के अनुसार बंदरगाह ने अस्थायी रूप से सभी जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने रूस के यूक्रेनी बंदरगाहों से अनाज के सुरक्षित निर्यात की अनुमति देने वाले समझौते को आगे बढ़ाने से इनकार करने के बाद से काला सागर और निकटवर्ती बंदरगाहों में झड़प तेज हो गई हैं। रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से काला सागर और उसके पास स्थित कई यूक्रेनी बंदरगाह सुविधाओं और अनाज भंडारों पर हमला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *