ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रक्षा प्रयोगशाला में प्रदर्शनी का आयोजन

प्रयोगशाला द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए आज रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र का विकास – आत्मनिर्भरता का मार्ग’ विषय पर आयोजित की गई। प्रदर्शनी के दौरान 40 से अधिक प्रौद्योगिकियों और उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 2000 छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ प्रदर्शनी देखी और उन्हें प्रयोगशाला की वैज्ञानिक उपलब्धियों की झलक मिली।

प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री आर. वी. हरा प्रसाद, उत्कृष्ट वैज्ञानिक एवं निदेशक, रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन प्रयोगशाला के वैज्ञानिक-जी एवं आजादी का अमृत महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक गोपालानी के नेतृत्व में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *