ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनुराग ठाकुर ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना, कहा- महिलाओं के प्रति अपराध में प्रदेश नंबर वन

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में नंबर वन पर है।

अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही हैं। राजस्थान में पिछले साढ़े 4 साल में महिला अपराध की 1.09 लाख घटनाएं और 33 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित हुई हैं। दस लाख से अधिक आपराधिक घटनाएं राजस्थान में रजिस्टर की गईं। राज्य में पूरी तरह अराजकता का माहौल है।

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में कहा था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर चुप्पी साधे बैठी हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सब चीजों को केवल राजनीतिक चश्मे से ही देखते हैं। एक ओर नारी अस्मिता बिहार में तार-तार है। जबकि नीतीश-तेजस्वी के चश्मे से बिहार में बहार ही बहार है। वहां बेगूसराय में घटी घटना पर मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *