ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रत्येक शुक्रवार को जीआईएस समाधान दिवस

लखनऊ, 24 जुलाई । लखनऊ में नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी विष्ट ने बताया कि निगम की सीमा के अन्तर्गत जीआईएस सर्वे द्वारा भवनों के कर निर्धारण के विरुद्ध आपत्तियों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण होगा। इसके लिए प्रत्येक शुक्रवार को जीआईएस समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि नगर निगम के मुख्यालय में जीआईएस समाधान दिवस प्रत्येक शुक्रवार को 11 बजे से दो बजकर 30 मिनट तक आयोजित होगा। जीआईएस समाधान दिवस में वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित जोनल अधिकारी तथा जीआईएस सर्वे कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। निगम ने लखनऊ नगर के भवन स्वामियों से कहा है कि जीआईएस में पुनरीक्षित गृहकर निर्धारण के विरुद्ध यदि कोई आपत्ति हो तो उसी दिवस उपस्थित होकर आपत्ति दर्ज कराते हुए निराकरण कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *