ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टेटमडग़ु के जंगल में हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी और कोबरा 208-204 बटालियन के जवान सर्चिंग पर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान टेटमडग़ु के जंगल में आज सोमवार सुबह 06 बजे हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। इलाके की सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव, हथियार, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर सहित बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बल के जवान मौके पर मौजूद हैं, सर्चिंग जारी है, जवानों के लौटने के बाद मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *