ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक देहात ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात को देहात कोतवाली थाना की पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। कार्रवाई में एक बदमाश शोएब अंसारी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, उसके दोस्त रहमान को भी पुलिस टीम ने दबोच लिया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने पांच दिन पूर्व देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक से बाइक लूटी थी। विरोध करने पर उसे चाकू मार कर घायल कर दिया था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *