ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस जनों ने अंकिता भण्डारी के लिए निकाली न्याय यात्रा

डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अंकिता भंडारी के लिए शनिवार को न्याय यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा भोगपुर से रानीपोखरी तक गई। भोगपुर रानीपोखरी मार्ग स्थित श्री महादेव मंदिर से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के लिए न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में कांंग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

यात्रा में शामिल हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारों को बचाने का प्रयास किया है। आज जब अंकिता भंडारी के परिवार ने उस तथाकथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक किया है तो प्रदेश सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार बेटियों और मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है।

कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, प्रदेश सरकार ने उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिन पर रिजॉर्ट में सुबूत मिटाने के आरोप हैं। यह बड़ी गजब की बात है कि सुबूत मिटाने वालों के नाम उत्तराखंड का हर व्यक्ति जानता है, पर सरकार को नहीं पता। प्रदेश की बिटिया अंकिता भंडारी के साथ उत्तराखंड सरकार ने अन्याय किया है। इसलिए हम सभी को अंकिता भंडारी को न्याय दो यात्रा निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कांग्रेस पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा, उत्तराखंड सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए बड़ी बड़ी बातें करती है, पर धरातल पर स्थिति इससे कहीं अलग है। अंकिता हत्याकांड के सुबूतों को मिटा दिया जाता है। अंकिता के परिवारजनों की बात को नहीं सुना जा रहा है।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,डोईवाला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा,प्रदेश सचिव सागर मनवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *