ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सहारनपुर में सर्दी का सितम जारी,कोल्ड डे का अलर्ट जारी

सर्दी का सितम शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि शनिवार को सुबह के समय कोहरा तो नहीं था, लेकिन शीत लहर और गलन के चलते लोगों को भीषण सर्दी से गुजरना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी 23 जनवरी तक भीषण सर्दी के लिए अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय सर्द हवा और गलन ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर किये रखा। सर्दी के चलते सड़के सुनसान रही। नौकरी पेशा लोग ही अपने दफ्तरों को जाने के लिए सड़कों पर आते जाते हुए दिखाई दिए। भीषण सर्दी ने इस बार कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 20 दिनों से एक भी दिन सुबह से ही सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए हैं। धूप न निकलने के चलते आमजन से लेकर पशु पक्षियों तक को भीषण सर्दी से दो-चार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ने 5 डिग्री का नीचे गिर गया था। शनिवार के लिए भी मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *