ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पहले चरण में ग्यारह बजे तक 24 प्रतिशत के अधिक मतदान

 देश में लोकतंत्र का उत्सव जारी है और पहले चरण में देशभर में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं। पूर्वाह्न 11 बजे तक 24 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

लोकसभा चुनाव के लिए 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्रों तथा अरुणाचल एवं सिक्किम की 92 विधानसभा क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है इसके अलावा दो सीटों पर उपचुनाव भी हो रहा है। ज्यादातर स्थानों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा।

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 11 बजे तक अरुणाचल प्रदेश की सभी दो सीटों पर 21.82, असम की 14 सीटों पर 27.22, बिहार की चार सीटों पर 20.42, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 28.12, मध्य प्रदेश की छह सीटों पर 30.46, महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 19.17, मणिपुर की दो सीटों पर 29.61, मेघालय की सभी दो सीट पर 33.12, मिजोरम की एक सीट पर 29.53, नगालैंड की एक सीट पर 29.7, राजस्थान की 12 सीट पर 22.59, तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर 23.92, त्रिपुरा की एक सीट 34.54, उत्तर प्रदेश की आठ 25.48, लक्षद्वीप की एकमात्र सीट पर 16.33, पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर 28.10, उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर 24.83, पश्चिम बंगाल की तीन सीट पर 33.56, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र पर 21.82 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट 26.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 23.86 प्रतिशत और सिक्किम विधानसभा के लिए 21.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं उपचुनाव की बात की जाए तो तमिलनाडु की एक विल्वनकोड सीट पर 17.09 और त्रिपुरा की रामनगर सीट पर 27.62 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग के प्रयासों से सुचारू, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव जारी है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आयोग की ओर से 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेन और करीब एक लाख चार पहिया वाहन तैनात किए गए हैं। जो मतदान केन्द्रों पर अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही सुनिश्चित करेंगे।

आयोग के अनुसार करीब 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों की वेब कास्टिंग की जा रही। 661 पर्यवेक्षक तैनात हैं। इनमें 127 सामान्य पर्यवेक्षक, 67 पुलिस पर्यवेक्षक और 167 व्यय पर्यवेक्षक हैं। ये चुनाव आयोग की आंख, कान और नाक की भूमिका निभायेंगे। अंतरराज्यीय सीमाओं पर 1375 और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 162 चेक पोस्ट बनाई गई हैं, ताकि अवैध सामग्री की आवाजाही न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *