ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पैसों को लेकर बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या

उधारी के पैसों को लेकर उपजे विवाद से बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को छुरी मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

मृतक के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज प्रतिवेदन जांच में लिया है। घटना मंगलवार देर रात भाण्डेर रोड कंजर डेरा इन्दरगढ की है।

पुलिस थाना से मिली जानकारी में शीतल पुत्र रामकरन कंजर के अनुसार मेरे पिता ने चाचा सुरेन्द्र उर्फ बिल्ला कंजर से उधारी के पैसों की मॉग पर विवाद हो गया । जिस पर चाची संगीता सहित सुरेन्द्र उर्फ बिल्ला ने मेरे पुत्र रामकरन को छुरी मारकर घायल कर जमीन पर पटक कर लात-घूंसो से मारपीट कर दी, जिसकी सूचना थाना देकर अस्पताल में उपचार कराया तथा घर वापस लौट गये। कुछ समय वाद अचानक पिता की हालत खराव होने पर दतिया निजी चिकित्सालय रतन लाडो अस्पताल में भर्ती कराया, जहॉ दौराने उपचार पिता की मौत हो गई।

बुधवार को थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीवद्ध कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *