ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Duniya का पहला AI न्यूज चैनल NewsGPT

सवाल है कि बिना रिपोर्टर के इस न्यूज चैनल के पास खबर कहां से आएगी और वो सही कितनी होगी, जिसमें एक भी रिपोर्टर काम नहीं करता है। पिछले कुछ दिनों से AI चर्चा में बने हुए हैं और इस पर लगातार काम हो रहा है।ChatGPT पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ और लगातार चर्चा में बना हुआ है। AI बेस्ड इस चैटबॉट के सामने आने के बाद से लगातार कुछ ना कुछ नया हो रहा है। कई तरह के बॉट्स सामने आ रहे हैं।

इसी कड़ी में अब एक कंपनी ने AI बेस्ड न्यूज चैनल लॉन्च किया है, जो अपने आप में बेहद दिलचस्प है। ये न्यूज चैनल पूरी तरह के AI पर काम करता है। कंपनी ने इसे 1 मार्च 2023 को लॉन्च किया है, जिसका नाम NewsGPT है। कंपनी की मानें तो AI पावर्ड ये न्यूज चैनल निष्पक्ष रिपोर्ट्स और फैक्ट पर आधारित न्यूज ही यूजर्स तक पहुंचाएगा  इस न्यूज चैनल में कोई भी रिपोर्टर काम नहीं कर रहा है। What is OpenAI's GPT-4 and how does it improve upon ChatGPT? | Science & Tech News | Sky News

कैसे काम करता है NewsGPT ?
इस न्यूज चैनल पर आपको दुनियाभर की खबरें मिलेंगी, लेकिन अब सवाल आता है कि बिना रिपोर्टर के ये सब कैसे होगा। दरअसल, इन सब के पीछे मशीन लर्निंग की आर्ट और एल्गोरिदम है। NewsGPT रियल टाइम में दुनियाभर के न्यूज सोर्स से रिलेवेंट न्यूज स्कैन करता है और यूजर्स को प्रोवाइड करता है।

न्यूज को स्कैन करने के बाद NewsGPT उनके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करता है. ये रिपोर्ट निष्पक्ष, सटीक और अप-टू-डेट होती है। कंपनी के CEO Alan Levy का कहना है कि NewsGPT समाचार जगत में एक गेम चेंजर साबित होगा।

उन्होंने बताया,’लंबे समय से न्यूज चैनल्स पर पक्षपात का आरोप लगता रहा है।

World's first AI-generated news channel called NewsGPT launched - India News Stream

क्या है कंपनी का कहना?
‘NewsGPT की मदद से हम व्यूअर्स को फैक्ट और ट्रूथ पर बेस्ड न्यूज प्रोवाइड कर सकेंगे, जिनके पीछे कोई छिपा एजेंडा नहीं होगा.NewsGPT का AI एल्गोरिदम बड़े सोर्स की रेंज से डेटा एनालाइज और इंटरपटेट कर सकेगा।यहां तक की AI बेस्ड ये न्यूज चैनल सोशल मीडिया, न्यूज वेबसाइट्स और सरकारी एजेंसियों पर मौजूद जानकारियों को भी एनालाइज करेगा।

इतना ही नहीं इस पर आपको ऐड्स, पर्सनल ओपिनियन और राजनीतिक झुकाव देखने को नहीं मिलेगा। इसका फोकस यूजर्स तक सिर्फ भरोसेमंद न्यूज पहुंचाना है। आप इसे फ्री में यूज कर सकते हैं NewsGPT.ai पर ये फ्री उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *