ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ड्राई डे का पहला गाना ”हल्ला मचा” हुआ रिलीज

जितेंद्र कुमार और श्रिया पिलगांवकर स्टारर हिंदी ओरिजिनल फिल्म ड्राई डे एक शानदार रिलीज वीक के लिए तैयार है। इस फील-गुड फिल्म का मूड सेट करते हुए फिल्म का पहला गाना ”हल्ला मचा”, जो एक जबरदस्त होली गीत भी है, आज रिलीज़ कर दिया गया है।

इस गाने को देव नेगी और अकासा सिंह की गतिशील जोड़ी ने अपनी आवाज के जादू से सजाया है और संगीत जावेद-मोहसिन द्वारा रचित हैं जबकि इस गाने को दानिश साबरी ने लिखा है।

सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित और अमेज़न स्टूडियो के सहयोग से एम्मे एंटरटेनमेंट और मोशन पिक्चर्स के मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित, ”ड्राई डे” में जितेंद्र कुमार, श्रिया पिलगांवकर और अन्नू कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर 22 दिसंबर को हिंदी में प्रीमियर होगी। इसके साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब्ड वर्जन भी जारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *