ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उदयपुर में दो वृद्ध महिलाओं की हत्या

उदयपुर शहर के नवरत्न काम्प्लेक्स क्षेत्र में स्थित डायमंड कॉलोनी के एक मकान में निवासरत दो वृद्ध महिलाओं के शव मिले हैं। दोनों की हत्या की आशंका जताई गई है।

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में शुक्रवार रात यह बात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बहनें हैं। एक का नाम सारा पत्नी अहमद अली लुक्का वाला और दूसरी का नाम हुसैना पत्नी याह्या अली हकीम है।

अम्बामाता थाना पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। जिससे घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस आरम्भिक तौर पर हत्या की आशंका मानते हुए जांच कर रही है।

दोनों अकेली रहती थीं, एक निस्संतान है और एक का पुत्र बाहर रहता है। एक नौकर था जो छुट्टी पर बताया है। पुलिस के अनुसार उसी ने लौटने के बाद माजरा आशंकित होने पर पुलिस को सूचित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *