ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दोस्त की हत्या कर सिर घड़ से अलग किया

बिजनौर,4  | कोतवाली देहात के गंगोड़ा शेख में मित्रता दिवस पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक दोस्त ने दोस्त को ही चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। हाथ पैर भी काट दिए और शव के टुकड़ों को गन्ने के खेत में दबा दिया। पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम गंगोड़ा शेख निवासी आसिफ (26) पुत्र इकरामुद्दीन 26 जुलाई से लापता था। परिजनों ने आसिफ की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी।परिजनों ने बताया कि आसिफ मुंबई में एक सैलून में काम करता था और वहीं किराए पर रहता था। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। परिजन लगातार थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस आसिफ को बरामद नहीं कर पा रही थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आसिफ को तलाश करने के बजाय उन्हें थाने से टरका देती थी।

शनिवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आसिफ को बरामद करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली देहात पुलिस और नगीना सीओ को मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने जांच शुरू की और आसिफ की कॉल डिटेल खंगाली। इसके आधार पर आसिफ के दोस्त अयान को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर अयान ने सारी बात बता दी। उसने बताया कि 9 दिन पहले आसिफ को फोन कर बुलाया था। इसके बाद दोनों ने शराब पी। नशे में दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। अयान ने आसिफ पर चाकू से कई वार किए। उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। हाथ और पैरों को भी निर्ममता से काट डाला। शव को कई टुकड़ों में बांटकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *