ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाराबंकी में डीएम-एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर जेल की गतिविधियों की जांच की।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ बाराबंकी जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों की पेशी के लिए बने वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का निरीक्षण कर पेशी प्रक्रिया का अवलोकन किया। परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की क्रॉस चेकिंग की।

बंदियों की मुलाकात के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टॉप-टेन अपराधियों की मुलाकात से संबंधित अभिलेखों की जांच की। कंट्रोल रूम, बैरक, मेस, जेल परिसर अस्पताल आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन से जेल की समस्त गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *