ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिला प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहयोग से सर्विस स्टेशनों के खिलाफ चला अभियान

जिला प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहयोग से बुधवार को उन सर्विस स्टेशनों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिनके द्वारा प्रदूषण फैलाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कई सर्विस स्टेशनों को सीज कर दिया गया।

जानकारी अनुसार बुधवार को सुबह एक टीम जिसका नेतृत्व तहसीलदार उधमपुर शेर सिंह कर रहे थे तथा जिसमें प्रदूषण नियंत्रण विभाग व थाना प्रभारी शामिल थे ने धार रोड पर स्थित कई वाशिंग केंद्रों को दौरा किया तथा वहां पर केंद्रों द्वारा की जा रही नियमों का उल्लंघना को लेकर कई सर्विस स्टेशनों को सीज कर दिया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार शेर सिंह ने कहा कि जो भी सर्विस स्टेशन प्रदूषण फैला रहा होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनका कहना था कि इनके द्वारा प्रदूषण नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, जिसको लेकर जिलाधीश के दिशानिर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी सर्विस स्टेशनों के मालिकों से कहा कि वह नियमों का पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई के उपरांत सभी का सर्विस स्टेशनों का कार्य करने वाले दुकानदार व्यापार मंडल के कार्यालय में पहुंचे तथा व्यापार मंडल के प्रधान को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाया तथा इस बारे में कोई उचित रास्ता बताने को कहा। विभाग का कहना था कि जब तक उन्हें यूईईडी विभाग से एनओसी नहीं मिलती यह सर्विस स्टेशनों नहीं खुल सकेंगे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया ने बताया कि उन्होंने यूईईडी अधिकारियों से बात की तथा यूईईडी अधिकारियों ने उन्हंे सर्विस स्टेशनों की सूची भेजने के लिए कहा तथा उसके उपरांत कोई निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना था कि बहुत जल्द सूची तैयार कर यूईईडी अधिकारियों को भेजी दी जाएगी ताकि जल्द से जल्द समस्या समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *