ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मंगलवार की देर रात एक सिपाही की मौत हो गई। मृतक सिपाही पुलिस लाइन में तैनात था। सिपाही की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक है।

जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद पुलिस लाइन में तैनात वीरेन्द्र चौहान पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम उटेल, कालसी देहरादून मंगलवार की देर रात किसी काम से जा रहा था। इस दौरान सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदयनगर में किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार सिपाही को टक्कर मार दी। जिससे सिपाही के सिर पर गहरी चोट लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल सिपाही को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की हाल की में पुलिस लाइन में तैनाती हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *