ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पलवल में एसटीएफ ने 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

जिले की सीमा से लगते उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाकर जिले में सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसटीएफ ने बताया कि 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश ईशा को होडल के पुन्हाना मोड़ से गिरफ्तार किया है। यूपी के जिला मथुरा के जघावली गांव निवासी ईशा एक वर्ष से जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। पुलिस के अनुसार आरोपित ईशा अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। वर्ष 2023 में दर्ज हुए आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वह फरार चल रहा था। जिला पुलिस ने ईशा की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बुधवार को एसटीएफ के डीएसपी जसवंत यादव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ होडल थाने में आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि ईशा को जनवरी 2022 में होडल पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उस समय उसके कब्जे से तीन देसी कट्टे, तीन देसी पिस्तौल व 95 कारतूस बरामद किए थे। आरोपित यूपी के कोसीकलां से अवैध हथियार लाकर जिले के विभिन्न गांवों व शहरों में लोगों को बेचने का काम करता था। उसके बाद से आरोपित फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *