ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नशामुक्त अभियान को बलवती बनाने को जिला प्रशासन कटिबद्ध: डीएम

जिला मुख्यालय में नशामुक्त अभियान को लेकर बुधवार सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। मौके पर डीएम ने कहा कि नशामुक्त अभियान को बलवती बनाने को जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिला प्रशासन के सौजन्य से नशामुक्ति को लेकर स्लोगन और आन्तरिक शपथ लिया गया। मुख्यालय में डीएम अरविन्द कुमार व एसपी सुशील कुमार ने नशा मुक्त बिहार अभियान को मजबूती प्रदान करने के वचन को दोहराया।

इस अवसर पर नशामुक्त मधुबनी के साथ-साथ नशामुक्त बिहार को लेकर जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के संयुक्त नेतृत्व में कार्यक्रम में भाग लिया।डीएम व एसपी ने दौड़ लगाकर नशामुक्त अभियान को बलवती किया।

डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के तत्वाधान में रांटी चौक से हाई स्कूल रामपट्टी तक आयोजित हॉफ मैराथन दौर में प्रतिभागियों के साथ डीएम-एसपी सहित वरीय अधिकारियों ने भाग लिया।जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने लम्बा दौड़ लगाकर नशा मुक्त बिहार का संदेश सार्वजनिक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *