ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क जाम से नागरिक परेशान डीएम को भेजा त्राहिमाम संदेश

नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11,12 और 13 में अतिक्रमण से लोगों को काफी परेशानी का सामना कर रहे है। घंटों सड़क जाम की समस्या बनी रहती है, जिसके विरुद्ध सैकड़ों नागरिकों ने अतिक्रमण हटाने के लिए नवादा डीएम को त्राहिमाम संदेश भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है । परेशान नागरिकों ने जिला समाहर्ता नवादा को त्राहिमाम सन्देश भेजकर वार्ड नंबर 11,12 और 13 से अतिक्रमण मुक्त करने का आग्रह किया है।

आवेदक महसई निवासी मिश्री यादव ने बताया कि वार्ड नंबर 11,12 और 13 में लोगों के द्वारा सड़क और नाली पर सीढी बनाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है।जिससे आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है,क्योंकि सीढ़ी बनने से रास्ता संकीर्ण हो गया है,ऐसे में चार पहिया वाहन ग्रामीणों के घर तक पहुँचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और जब अतिक्रमण हटाने की बात अतिक्रमणकारियों से किया जाता है तो वे लोग गाली-गलौच और लड़ाई- झगड़ा पर उतारू हो जाता है।

दरअसल अतिक्रमण का मामला सिर्फ वार्ड नंबर 11,12 और 13 में ही नही है बल्कि अतिक्रमण का शिकार नगर पंचायत के कई स्थानों पर किया गया है।जिससे राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।चाहे वो नीचे बाजार का मामला हो या फिर सोनार पट्टी का मामला हो या फिर बजरंगबली चौक का मामला हो इन सभी जगहों पर अतिक्रमण से आएदिन जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है।हालांकि कई बार अतिक्रमण हटाने को लेकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया गया और अतिक्रमण हटाने का तिथि भी निर्धारित कर दिया गया था लेकिन ना जाने वो कौन सी शक्तियों के आगे नगर पंचायत घुटने टेक देती है।ये समझ से परे है।

क्या कहते हैं,अधिकारी नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार गिरि ने बताया कि रजौली बजरंगबली चौक से पुरानी बस स्टैंड तक स्टील की दोनों तरफ रेलिंग लगेगी।टोटो और टेंपू के लिए डीएम,डीडीसी और प्रधान सचिव को पत्र लिखा गया है। जल्दी जमीन चिन्हित कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *