ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी, वाहन में लगी आग

बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमी के पास आज शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, वहीं वाहन चालक मौके से फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में टमाटर और सब्जी की बोरियां भरी हुई थी। चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। जब वाहन ग्राम कोसमी के पास मोड़ में पहुंची तो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे खेत में पलट गई। दुर्घटना के बाद वाहन में आग लग गई। वहीं इस मार्ग से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचकर आस-पास देखा तो वाहन चालक मौजूद नहीं था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। वाहन में भरी हुई सब्जी खेत में बिखर गया।

बकावंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11 बजे पडोसी राज्य ओडिसा से जगदलपुर सब्जी लेकर एक पिकअप निकली थी। करीब 11.30 बजे के लगभग पिकअप ग्राम कोसमी के मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद पिकअप वाहन मोड़ पर पेड़ से टकराकर पलट गई और वाहन में आग लग गई। इस दुर्घटना के बाद ड्राइवर किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में कामयाब रहा। राहगीरों की सूचना पर बकावंड़ पुलिस मौके पर पंहुकर जांच के साथ ही, वाहन के मालिक और ड्राइवर दोनों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *