ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वृद्ध आश्रम में वस्त्र वितरित किए

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने नरेंद्र नगर स्थित एक वृद्ध आश्रम में वस्त्र वितरित किए। आशा किरण सेवा आश्रम में रह रहे 12 वृद्ध, गरीब, असहाय, लोगों को संस्था की ओर से दो-दो जोड़ी कपड़े वितरित किए गये।

ट्रस्ट की संचालिका नीरजा गोयल ने बताया कि इस जगह पर रहने वाले वृद्धों में कुछ के हाथ पैरों में प्रॉब्लम है, कुछ दिमागी हालत से परेशान हैं, कुछ को उनके बच्चों ने छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट समय-समय पर असहाय, जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सेवा करने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की सदस्य उषा कली के अवगत कराने पर ट्रस्ट द्वारा वृद्ध लोगों की हेल्प की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *