ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डिम्पल यादव की होर्डिंग बनी चर्चा का केन्द्र

लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर अक्सर होर्डिंग के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता अपने संदेश देते रहे हैं। गुरुवार को सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अब्दुल अजीम की होर्डिंग चर्चा में आ गयी। डिम्पल यादव को भावी मुख्यमंत्री के रुप में दर्शाते हुए लगी होर्डिंग चर्चा का केन्द्र बनी।

लोकसभा मैनपुरी से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की धर्मपत्नी डिम्पल यादव का 15 जनवरी को जन्मदिन है। डिम्पल के जन्मदिन के चार दिन पहले उनके समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता अब्दुल ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए होर्डिंग लगायी तो स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक चौंक गये। डिम्पल यादव के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने वाले बयान के बाद से स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों में रोष रहा, जिसे स्वामी ने शांत करने के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले बयान से शांत किया।

समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर इससे पहले अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चित्र वाली एक होर्डिंग भी कार्यकर्ताओं ने लगायी थी, जिसे उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के बीच आर्कषण का केन्द्र माना गया। पार्टी कार्यालय के बाहर इससे पहले अखिलेश यादव, शिवपाल यादव पर संदेश देते हुए होर्डिंग को भी कार्यकर्ताओं ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *