ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इन दिनों ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर हैं। वे यहां 21 जून को प्रस्तावित प्रियंका गांधी की यात्रा के मद्देनजर समर्थन जुटाने के लिए पहुंचे। इस बीच मंगलवार को दिग्विजय सिंह दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा शक्ति पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

पीतांबरा पीठ पहुंचे दिग्विजय सिंह परंपरा अनुसार पीले रंग की धोती पहने नजर आए। इसके बाद उन्होंने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां उन्होंने करीब 20 मिनिट तक पूजा अर्चना की। पीठ पर स्थित अन्य मंदिरों पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने माथा टेका और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। पीठ पर पूजा अर्चना के बाद दिग्विजय सिंह उनाव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *