ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीआईजी ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए कई दिशा-निर्देश

डीआईजी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को रांची के सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सिविल कोर्ट पहुंचकर उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए।

डीआईजी ने सिविल कोर्ट कैंपस के सभी प्रवेश और निकास द्वार पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने और कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सिविल कोर्ट टीओपी प्रभारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जमशेदपुर सिविल कोर्ट में एक पेशकार पर कोर्ट परिसर में ही धारदार हथियार से हमला हुआ था। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को अदालतों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है। इसके बाद डीजीपी ने राज्य के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। डीजीपी ने सभी रेंज डीआईजी को अदालतों की सुरक्षा की पूरी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *