ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मांगों को लेकर धरना पर बैठे ग्रामीण डाक सेवक

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ एवं राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को ग्रामीण डाक सेवकों ने बेगूसराय प्रमंडलीय डाक अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया।

संघ के प्रमंडल सचिव युगल किशोर राय ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे काम के साथ सभी लाभ देते हुए पेंशन की व्यवस्था की जाए। कमलेश चंद्रा के सकारात्मक अनुशंसा को एक जनवरी 2016 से लागू किया जाए। 12, 24 और 36 वर्ष में एमएसीपी का लाभ दिया जाए। इंसेंटिव सिस्टम से भुगतान की प्रक्रिया को समाप्त करके ड्यूटी में जोड़ा जाए। टीआरसीए लागू करने में अनियमितता को दूर किया जाए। कंबाइंड ड्यूटी एलाउंस दिया जाए। बिना शर्त मृत ग्रामीण डाक सेवकों के आश्रितों को नौकरी दिया जाए।

आरआईसीटी डिवाइस हटा कर लैपटॉप, प्रिंटर और ब्रॉडबैंड की सुविधा सभी शाखा डाकघरों में उपलब्ध कराई जाए। आईपीपीबी का ट्रेनिंग निःशुल्क आयोजित कराया जाए। इसका शुल्क डिवीजन के द्वारा भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन की अगली कड़ी में 12 सितंबर को सर्किल ऑफिस एवं रीजनल ऑफिस पर भूख हड़ताल करेंगे। चार अक्टूबर को एक दिन का सांकेतिक हड़ताल किया जाएगा। इसके बाद भी अगर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पांच दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *