ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पानी के टैंक में मिला 18 माह की बच्ची का शव, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप

दौसा जिले के बसवा कस्बे में 15 फीट गहरे पानी के टैंक में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटनाक्रम रविवार रात का है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंक से शव बरामद किया।

एएसआई मोरध्वज ने बताया कि रात करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि बसवा कस्बे के बड़ा महादेव मंदिर के पास एक बच्ची के पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंच शव को बरामद कर बांदीकुई उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहीं बच्ची के पिता अशोक रैगर ने बताया कि शाम से ही बच्ची लापता थी। इस दौरान उन्होंने अपने पड़ोसियों से भी पूछा लेकिन उन्होंने बच्ची के बारे में जानकारी नहीं होने से मना कर दिया। इसके बाद पड़ोसी दीपक के मकान के पानी के टैंक को चैक किया तो उसमें बच्ची गिरी हुई दिखाई दी। मामले में बच्ची के परिजनों ने अपने पड़ोसियों पर बच्ची को टैंक में गिराकर मारने का आरोप लगाया।

बच्ची के पिता ने आरोप है कि जिस घर के पानी के टैंक बच्ची मिली है, उनसे करीब 10 -15 साल पुराना उनका जमीनी विवाद है। ऐसे में उन्हें संदेह है कि पड़ोसी ने बच्ची को पानी के टैंक में गिरा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *