ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखनऊ में प्रसिद्ध दुकान के मालिक से साइबर ठगी

लखनऊ, 05 जुलाई । लखनऊ में नगर निगम मार्ग पर प्रसिद्ध चाय की दुकान के मालिक ललित शर्मा व निधि शर्मा के साथ साइबर ठगी हो गयी। साइबर ठगी होने के कुछ देर बाद निधि शर्मा को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आनलाइन शिकायत दर्ज करायी है।

चाय की दुकान के मैनेजर राजकुमार यादव को बीती तीस जून को अज्ञात नम्बर से कॉल की गयी और उन्हें कण्टोमेंट क्षेत्र में एक कार्यक्रम के आर्डर लेने के लिए कमाण्ड सेंटर बुलाया। जब राजकुमार वहां पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि पन्द्रह दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुबह शाम पचास लोगों को चाय-समोसा नाश्ते में देना है।

धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति की बात को सही मान कर मैनेजर ने एडवांस रुपये लेने के लिए निधि शर्मा का मोबाइल नम्बर दिया। जिस पर आनलाइन पेमेंट होना था, लेकिन साइबर ठगी करने की योजना बना चुके व्यक्ति ने बार कोड भेजकर उसे स्कैन करने को कहा। कुछ मिनटों के बाद स्कैन करते ही अट्ठाईस हजार रुपये निधि के अकाउंट से कट गये।

मामले की चर्चा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हुई तो उन्होंने ललित शर्मा से वार्ता की और तत्काल ही पुलिस के माध्यम से जांच कराने एवं साइबर थाना में लिखित रिपोर्ट कराने को कहा। जिसके बाद शहर में साइबर क्राइम की बड़ी घटना की सूचना फैल गयी। लोगों ने चाय के दुकानदार ललित को कठोर से कदम उठाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *