ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सांसद संजय सेठ के फेसबुक का फर्जी एकाउंट बना साइबर अपराधी कर रहे ठगी

रांची सांसद संजय सेठ के फेसबुक पर सांसद के फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे की मांग की जा रही है। फर्जी अकाउंट बनाकर अपराधी 20 हजार की मांग कर रहा है और बता रहा है कि मेरे अकाउंट में कुछ प्रॉब्लम आ गया है, जिसकी वजह से पैसे का ट्रांजैक्शन नहीं हो पा रहा है। एक से दो दिन में आपको पैसे रिफंड कर दिया जाएगा।

इस संबंध में संसद संजय सेठ ने ट्विटर और फेसबुक के जरिए लोगों से अपील की है कि यह फर्जी अकाउंट है, पैसे के लेनदेन ना करें। मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *