ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ठेकेदार संघ ने विधायक टम्टा को अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

गोपेश्वर, 05 अगस्त । ठेकेदार संघ थराली ने सोमवार को चमोली जिले के सिंचाई खंड थराली के प्रभारी अधिशासी अभियंता के तीन साल के किए गए कार्यों की एसआईटी जांच और सिंचाई विभाग में स्थाई अधिशासी अभिंयता तैनात करने की मांग की है। इस संबंध में ठेकेदारों ने सोमवार को देवाल में विधायक भूपाल राम टम्टा को एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सोमवार को विधायक टम्टा ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होने देवाल पहुंचे थे। उन्होंने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इसी बीच ठेकेदार संघ के अध्यक्ष पुष्कर फरस्वाण की अगवाई में ठेकेदार विधायक से मिलने पहुंचे। उन्होंने विधायक को अपना मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि शीघ्र उनकी मांग नहीं मानी गई तो सात अगस्त से आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *