ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्‍यमंत्री साय ने सड़क हादसे में मृतक तीन कांवड़‍ियों व 18 घायल होने पर दुख जताया, घायलों के बेहतर इलाज के द‍िए न‍िर्देश

रायपुर, 16 अगस्त।उत्तरप्रदेश के कौशांबी ज‍िले में सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मौत और 18 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे पर मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दुख जताया है। मुख्‍यमंत्री ने एक्स पर लिखा है क‍ि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के शवों की वापसी और घायलों के बेहरत इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

मुख्‍यमंत्री साय ने ट्वीट कर कहा क‍ि उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु और 18 कांवड़ियों के घायल होने की दुखद खबर आ रही है। कौशाम्बी जिला प्रशासन ने घायल कांवड़ियों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। बलरामपुर जिला प्रशासन को कौशाम्बी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल कांवड़ियों के बेहतर इलाज और मृतकों के शवों की वापसी के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *