ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री साय 14 को वाराणसी दौरे पर, पीएम मोदी की सभा में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीनों चरण पूरे हो चुके हैं। वहीं अब प्रदेश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा-कांग्रेस सहित दिग्गज नेता अन्य राज्यों की जनता को साधने लगातार चुनावी सभा में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार 14 मई को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसी बीच भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन रैली और रोड शो में शामिल होने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय कल वाराणसी जायेंगे। इस तरह मंगलवार को धर्मनगरी में भाजपा इस लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *