ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 दिसंबर को जायेंगे जामताड़ा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 दिसंबर को जामताड़ा जिले के नाला जायेंगे। मुख्यमंत्री नाला प्रखंड में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर डीसी शशि भूषण मेहरा ने कहा कि 13 दिसंबर को नाला प्रखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण किया जाना है।

इसके लिए सभी पदाधिकारी उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण से संबंधित सूची तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *