ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण छात्रों को दी शुभकामनाएं, बोले- आप सफलता के पथ पर अग्रसर रहें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को और मेहनत कर सफलता हासिल करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई। आप इसी प्रकार परिश्रम और लगन के साथ सफलता के पथ पर अग्रसर रहें। अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थी पुनः मेहनत कर सफलता को अर्जित कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *