ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जीएसटी रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानियों पर अधिवक्ताओं ने की चर्चा

जोनल टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक बुधवार को बार रूम में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली और संचालन महासचिव मनीष कुमार अग्रवाल ने किया।

बैठक में पिछली कार्यकारिणी सभा की रिपोर्ट महासचिव मनीष अग्रवाल द्वारा पढ़ी गई, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकारा। सभा में सदस्यों द्वारा जीएसटी के सेंट्रल डिपार्टमेंट में जीएसटी रजिस्ट्रेशन की परेशानियों के बारे में बताया गया। बैठक में विचित्र शर्मा, गुफरान माजिद, दीपक अग्रवाल, सैयद अशरफ अली, क्षितिज शर्मा, अनुज गुप्ता, राजदीप गोयल गौरव गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *