ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिश्वत के आरोप में सीबीआई ने जालंधर पासपोर्ट अधिकारियों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत मामले में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जालंधर के तीन अधिकारियों, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) और दो सहायक पासपोर्ट अधिकारियों (एपीओ) को गिरफ्तार किया है।

इसमें क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुप सिंह और सहायक पासपोर्ट अधिकारी हरिओम व संजय श्रीवास्तव का नाम शामिल है। तलाशी के दाैरान सीबीआई ने इनके कब्जे से 20 लाख रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

सीबीआई ने एक शिकायत पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जालंधर के एक सहायक पासपोर्ट अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने अपनी पोती और पोते के संबंध में नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।

जब वह दोनों पासपोर्ट की स्थिति की जांच करने के लिए आरोपित एपीओ से मिला तब आरोपित ने पासपोर्ट जारी करने के लिए उससे 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद जांच पड़ताल में तीनों की संलिप्तता पाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *