जौनपुर, 17 जून (हि.स.)। ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार सोमवार को शहर के शाही ईदगाह से लेकर ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया। मुसलमान भाईयों ने शाही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा किया और गले मिलकर एक दुसरे को मुबारकबाद दी। घर पहुंचकर जानवरों की क़ुरबानी दी। ईदगाह में मौलाना असगर हुसैन और जामा मस्जिद में मौलाना सफदर हुसैन ने बकरीद की नमाज अदा करायी। उलेमाओं ने कहा कि कुरबानी से इन्सान […]Read More
Feature Post
समाज सेवा के नाम पर ईएनटी सर्जन डॉ. बीपी त्यागी
गाजियाबाद,16 जून (हि.स.)। शहर के वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉक्टर बृजपाल त्यागी के साथ ठगी हो गई। यह ठगी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने उनसे पॉलीटिकल पार्टी बनाने और समाज सेवा करने के नाम पर की है। डॉक्टर का आरोप है कि श्रीकांत त्यागी ने नई पार्टी के बनाने और समाज सेवा के नाम पर उनसे 50 लाख रुपये की धनराशि ली गई थी। अब डॉ. त्यागी ने पार्टी के महासचिव व स्वास्थ्य […]Read More
गंगा दशहरा पर नमामि गंगे ने लिया अविरल व निर्मल
वाराणसी, 16 जून (हि.स.)। मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर रविवार को नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर अविरल गंगा और निर्मल गंगा की कामना के साथ गंगा की आरती उतारी। गंगा के जयघोष के बीच राष्ट्रध्वज लहरा कर राष्ट्रीय नदी गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। नमामि गंगे टीम के महिला और पुरुष सदस्यों ने गंगा तलहटी की सफाई कर लोगों से गंदगी न करने की अपील की। स्वच्छता स्लोगन लिखी […]Read More
हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर आर्थिक मदद
गोरखपुर, 16 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता प्रभावी रहने के चलते मार्च माह से स्थगित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनोपयोगी जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर प्रारंभ हो गया है। इसकी शुरुआत गत दिनों लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से हुई। शनिवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण […]Read More
शासकीय कार्यों में उदासीनता बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित
मुरादाबाद, 16 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार रात्रि जिले के डिलारी ब्लाॅक के ग्राम करनपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कुलगौरव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम करनपुर निवासी मनीष कुमार ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु बीते मार्च माह में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपित ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र पर आज तक रिपोर्ट नहीं लगाई गई […]Read More






