ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शासकीय कार्यों में उदासीनता बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित

मुरादाबाद, 16 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार रात्रि जिले के डिलारी ब्लाॅक के ग्राम करनपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कुलगौरव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम करनपुर निवासी मनीष कुमार ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु बीते मार्च माह में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपित ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र पर आज तक रिपोर्ट नहीं लगाई गई थी।

शासकीय कार्यों में उदासीनता बरतने पर जिलाधिकारी शनिवार की रात डीडीओ को डिलारी ब्लाॅक के ग्राम करनपुर के आरोपित ग्राम विकास अधिकारी कुलगौरव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *