इंफाल, 02 जुलाई मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में कानून की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 68 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-37 पर 319 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर 184 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने […]Read More
मुख्यमंत्री की उपचुनाव बैठक से ओमप्रकाश राजभर को रखा गया
लखनऊ, 02 जुलाई उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में दस विधानसभा पर 16 मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने लगाया। उपचुनाव को लेकर हुई बैठक में तमाम मंत्रियों को देखा गया लेकिन ओमप्रकाश राजभर को इस महत्वपूर्ण बैठक से दूर रखा गया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम के पेपर लीक मामले में नाम आने के बाद […]Read More
अनंतनाग 02 जुलाई दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आग लगने की घटना में दस रिहायशी घर और आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार देर रात के बाद इलाके के एक रिहायशी घर में आग लग गई और यह तेजी से आस-पास के घरों में भी फैल गई जिससे दस घरों को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ दुकानें भी जलकर राख हो गईं। उन्होंने बताया कि […]Read More
बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, गर्मी से राहत
कोलकाता, 02 जुलाई महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में रुक रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान महज 27.1 डिग्री सेल्सियस है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम केवल 30.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह है कि पिछले 24 घंटे […]Read More
गोलाघाट (असम), 02 जुलाई। गोलाघाट जिले के सरूपथार के पदुमनी 2 में धनसिरी नदी में स्नान करते समय पांच दिनों से लापता तीसरे किशोर का शव बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि गत 27 जून को तीन किशोर सरूपथार के पदुमनी नंबर-2 स्थित धनसिरी नदी में स्नान करने गए थे। नदी में डूबने के बाद लापता हुए तीनों किशोरों की पहचान सरूपथार नगर निवासी जैद खान, संदीप महतो और मुश्ताक अली […]Read More






