ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जामताड़ा में छिनैती कर भाग रहे बदमाशों ने पूर्व मुखिया सहित दो को मारी गोली, हालत नाजुक

जामताड़ा, 16 जुलाई। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शकलपुर मोड के पास मदन कट्टा जाने वाले मुख्य सड़क पर छिनैती कर भाग रहे बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार सुबह पांच बजे पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के मुताबिक हावड़ा-मोकामा ट्रेन से एक यात्री जामताड़ा के मदनकट्टा स्टेशन पर उतरा। इसी वक्त बाइक सवार बदमाश उसके सामान को छीनकर भागने लगे। यात्री के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लोगों के जुटते देख अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो लोगों को गोली लग गयी। आनन फानन में दोनों को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति अब भी चिंताजनक बतायी जा रही है।

घायलों की पहचान देवघर मदन कट्टा निवासी पूर्व मुखिया संजय गुप्ता और हराधन मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और जल्द ही वे पकड़े जाएंगे। घटनास्थल से दो गोली भी बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *