ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी ने घर पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष का जाना हाल

लखनऊ, 16 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे। योगी ने उनका

हालचाल जाना। तबीयत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन

हुआ था।

मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष महाना के 16-कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पहुंचे। यहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री

के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह

आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *