अयोध्या धाम में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूरे देश में इसे भव्य प्रकार से मनाया जा रहा है। लंकापति रावण की ससुराल मेरठ में भी जय श्रीराम का जयघोष गूंजेगा। मेरठ में सभी मंदिरों को सजाने का कार्य किया जा रहा है। इस दिन अखंड रामायण पाठ, हनुमान चालीसा के पाठ होंगे। मेरठ का प्राचीन नाम मयराष्ट्र है। इसे मय दानव की नगरी कहा जाता है। […]Read More
मुख्यमंत्री योगी ने कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का शुभारंभ किया। लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाले समय में देश और दुनिया में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए सबसे प्रमुख शहर होने जा रहा है। अयोध्या वैसे भी स्थानीय श्रद्धालुओं की […]Read More
तमाड़ थाना क्षेत्र के जोजोडीह गांव में घर के समीप खलिहान में मंगलवार रात आग लग गयी। इसमें तीन लाख से अधिक का धान जल गया। चार किसानों प्रकाश महतो, अजीत महतो, बासुदेव महतो, सुरेंद्र महतो के खलिहान (धानचाकी) में आग लगी। किसानों ने बुधवार को कहा कि आग से तीन लाख रुपये से अधिक के धान जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।Read More
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सेंट्रल जीएसटी टीम ने देर रात एक गुटखा कारोबारी के गोदाम व घर में छापा मारा । कार्रवाई बुधवार सुबह तक जारी रही ।टीम ने गुटखा कारोबारी के ठिकानों से गुटखा बनाने की मशीन समेत 11 बोरी गुटखा जब्त की है। सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी देर रात दो इनोवा और एक स्कार्पियो से महासमुंद पहुंची।जीएसटी की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के नयापारा इलाके में दबिश […]Read More
सिलेंडर फटने से दो लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
लहचूरा थाना क्षेत्र के नयागांव में सुबह खाना बनाते समय अचानक घरेलू छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इसे बुझाते समय सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिसमें गांव के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। नयागांव के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा की पत्नी अपने घर में खाना बना रही थी। […]Read More






