ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खलिहान में लगी आग से लाखों का नुकसान

तमाड़ थाना क्षेत्र के जोजोडीह गांव में घर के समीप खलिहान में मंगलवार रात आग लग गयी। इसमें तीन लाख से अधिक का धान जल गया। चार किसानों प्रकाश महतो, अजीत महतो, बासुदेव महतो, सुरेंद्र महतो के खलिहान (धानचाकी) में आग लगी। किसानों ने बुधवार को कहा कि आग से तीन लाख रुपये से अधिक के धान जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *