रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को गोवा में नौसेना युद्ध कॉलेज के नए अत्याधुनिक भवन परिसर का उद्घाटन किया। चोल राजवंश के शक्तिशाली समुद्री साम्राज्य की याद में इस आधुनिक भवन का नाम ‘चोल’ रखा गया है। इमारत की डिजाइन भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाने के मकसद से तैयार की गई है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतीय नौसेना का रोल आने वाले समय में और अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है। […]Read More
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में मंगलवार को एक पीड़ित युवक ने ज्लवनशील पदार्थ उड़ेल कर खुद को आग के हवाले कर लिया। झुलसी हालत में उसे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवक एक मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई न होने से आहत चल रहा था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कांट क्षेत्र के मोहल्ला शेरान निवासी ताहिर (45) अपने परिवार के साथ मंगलवार दोपहर करीब […]Read More
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपित अमित कात्याल की स्वास्थ्य के आधार पर मिली अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाने की मांग पर सुनवाई करते हुए फिलहाल अंतरिम जमानत 12 मार्च तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने ये आदेश दिया। इस मामले में ईडी ने अमित कात्याल को मिली अंतरिम जमानत के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दे रखी है, जिस पर सुनवाई करते हुए […]Read More
सुप्रीम कोर्ट ने हथियार लाइसेंस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि मुख्तार कुख्यात अपराधी है और उन पर कई सारे केस दर्ज हैं। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 02 अप्रैल को करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान आज उप्र सरकार ने जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने […]Read More
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य प्रबंधन समिति के कक्ष का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव पवित्र मार्घेरिटा, सांसद भुवनेश्वर कलिता, पार्टी महासचिव पुलक गोहाईं समेत पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।Read More






