भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में बुधवार को पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का शव घर के अंदर पड़ा मिला। इसके बाद से पति घर से फरार है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में बुधवार को महिला मोती पत्नी गुलफाम का शव अपने घर के अंदर पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति पर अपनी […]Read More
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष-2024 के लिए नई खनिज नीति को स्वीकृति प्रदान की है। इससे अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ राजस्व को बढ़ावा मिलेगा। अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार जल्द उद्योग विभाग में 80 खनन गार्डों की भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में खनन गतिविधियों के लिए वैज्ञानिक तकनीक को […]Read More
मंडी शिवधाम प्रोजेक्ट पर 34 करोड़ खर्च करेगी एचपीटीडीसी, टूरिज्म
हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी कहलाने वाले मंडी में शिव धाम बनाने के पूर्व जयराम सरकार के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ को सुक्खू सरकार आगे बढ़ाएगी। इस प्रोजेक्ट पर 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछली सरकार में इस प्रोजेक्ट के लिए 38 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे, जिसमें से 16 करोड़ ही खर्च हुआ है। जबकि 22 […]Read More
अज्ञात वाहन की टक्कर से मंगलवार की देर रात एक सिपाही की मौत हो गई। मृतक सिपाही पुलिस लाइन में तैनात था। सिपाही की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक है। जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद पुलिस लाइन में तैनात वीरेन्द्र चौहान पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम उटेल, कालसी देहरादून मंगलवार की देर रात किसी काम से जा रहा था। इस दौरान सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदयनगर में किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार सिपाही […]Read More
जिला प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहयोग से बुधवार को उन सर्विस स्टेशनों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिनके द्वारा प्रदूषण फैलाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कई सर्विस स्टेशनों को सीज कर दिया गया। जानकारी अनुसार बुधवार को सुबह एक टीम जिसका नेतृत्व तहसीलदार उधमपुर शेर सिंह कर रहे थे तथा जिसमें प्रदूषण नियंत्रण विभाग व थाना प्रभारी शामिल थे ने धार रोड पर स्थित कई वाशिंग केंद्रों को दौरा […]Read More






