ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेरठ में महिला की गला रेतकर हत्या

The dead man's body. Focus on hand

भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में बुधवार को पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का शव घर के अंदर पड़ा मिला। इसके बाद से पति घर से फरार है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में बुधवार को महिला मोती पत्नी गुलफाम का शव अपने घर के अंदर पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया। महिला की हत्या के बाद से पति गुलफाम अपने घर से फरार है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मोती और पति गुलफाम का अक्सर विवाद होता था। कई बार पड़ोसियों ने खुद इनका झगड़ा शांत कराकर बीच-बचाव कराया है। शादी के आठ साल बाद भी बच्चे नहीं होने पर यह झगड़ा होता था। मंगलवार की रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह के अनुसार, महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला का पति भी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *